रायपुर. प्रदेश में पिछले सप्ताह (16 से 24 मई) की तुलना में कोविड संक्रमण से रिकवरी दर 3 प्रतिशत बढ़ी है. पिछले सप्ताह यह 92 प्रतिशत थी जबकि 31 मई की स्थिति में यह 95 प्रतिशत हो गई है.25 जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक रिकवरी दर दर्ज की गई है. सुकमा व राजनांदगांव में 98-98, दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर में 97-97, कबीरधाम, कांकेर, बालोद, कोरबा, दंतेवाड़ा व बेमेतरा में 96-96 प्रतिशत रिकवरी दर दर्ज की गई.
http://छत्तीसगढ़ : इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश चेतावनी
जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा
जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी सुथार के दिशा-निर्देश में जशपुर के जिला अस्पताल में निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. इसी कड़ी में जिला अस्पताल में जल्द ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से ऐसकेज संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता के द्वारा मरीजों के उपचार हेतु जिला अस्पताल में डायलिसिस की सेवा संचालित की जाएगी. डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ होने से ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के मरीज लाभान्वित होंगे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला अस्पताल को 5 नग डायलिसिस मशीन प्राप्त हुए हैं जिसका आने वाले कुछ ही दिनों में स्थापित कर मरीजों का इलाज हेतु सुविधा प्रारंभ किया जाएगा.
http://खुद के फैलाए करंटयुक्त फंदे में फंसकर शिकारी की मौत, दो अन्य गिरफ्तार







