नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में गुरूवार को चांदी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. इससे चांदी 58 हजार रुपए प्रति किग्रा के नीचे चली गई है. वहीं, सोने के भाव में भी कमी आई है. इससे सोना भी 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 58,692 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 154 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 44,976 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई और ये 1,733 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं.
https://महिला से एक तरफा प्यार, इंकार पर 4 साल के बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
चांदी के दाम 1,337 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 58 हजार रुपए के नीचे जाकर 57,355 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 21.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से प्रात्साहन पैकेज में कटौती के आसार नजर आ रहे हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1730 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है. इसका असर भारतीय सर्राफा बाजारों पर भी नजर आ रहा है. सोने में लगातार जारी उठापट के कारण चांदी की कीमतों पर भी दबाव बना है.
https://दशहरा की रात दुकालू यादव नाइट, आत्माराम बने उत्सव समिति के अध्यक्ष









