नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली. इससे सोने के दाम आज भी 47 हजार रुपए के ऊपर बरकरार रहे. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में महज 62 रुपए की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमतों में आज 195 रुपए की साधारण तेजी दर्ज हुई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 59,927 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने के दाम 62 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ 47,262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए.
https://SA के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, इस खिलाड़ी को टीम में मिली जगह
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में तेजी आई और ये 1,786 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी के दाम में आज तेजी दर्ज की गई और ये 60 हजार रुपए प्रति किग्रा के पार निकल गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 195 रुपए की तेजी के बाद 60,122 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम 22.23 डॉलर प्रति औंस पर जस के तस रहे. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि आज कॉमेक्स पर गोल्ड के हाजिर भाव में 0.15 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई. इसका असर भारतीय सर्राफा बाजारों पर भी नजर आया है.
https://ट्रक की टक्कर से 7 साल की छात्रा की मौत, चालक गिरफ्तार










