আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानिए आज का भाव

Published on: April 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट हुई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 505 रुपए प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 46,518 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 47,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज गिरकर 1,769 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट का रुख रहा. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम 828 रुपए घटकर 67,312 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 68,140 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी.

http://पीएम केयर्स फंड से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की मंजूरी

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के भाव में खास अंतर नहीं आया और ये 26.02 डॉलर प्रति औंस पर रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सप्ताह के शुरुआती 2 दिन सोने के भाव स्थिर रहे. अमेरिकी सोने में मंगलवार को बढ़त दर्ज की गई. इससे आज सोने की कीमतों में अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी गिरावट का रुख रहा. इसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है. वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के वीपी कमोडिटीज रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा कि कारोबारियों और निवेशकों को अमेरिकी फैडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के नतीजों का इंतजार है.

http://बुजुर्ग ने युवक के लिए छोड़ा बेड, कहा- मैंने जिंदगी जी ली, इनके बच्चे अनाथ हो जाएंगे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now