আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम केयर्स फंड से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की मंजूरी

Published on: April 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की मंजूरी दी है. बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में ये फैसला लिया गया. बैठक में पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को जल्द से जल्द खरीद लिया जाए और राज्यों को उपलब्ध कराया जाए. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को तरजीह दी जाएगी. बैठक में पीएम केयर फंड के तहत पहले से स्वीकृत 713 PSA प्लांटों के अलावा, 500 नए ऑक्सीजन प्लांटों को मंजूरी दी गई.

http://बुजुर्ग ने युवक के लिए छोड़ा बेड, कहा- मैंने जिंदगी जी ली, इनके बच्चे अनाथ हो जाएंगे

यानी कि पीएम केयर फंड जरिए 500 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे और इनमें ऑक्सीजन का उत्पादन जल्द से जल्द शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे. ये नए ऑक्सीजन प्लांट जिला मुख्यालय और टियर 2 शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में वृद्धि करेंगे. इन 500 PSA प्लांटों को DRDO और CSIR द्वारा विकसित स्वदेशी तकनीक के जरिए स्थापित किया जाएगा. बता दें कि कोरोना संकट के बीच देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है. लोग अस्पतालों में दम तोड़ चुके हैं. मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को जमकर फटकार भी लगाई है. इस बीच सरकारें युद्ध स्तर पर ऑक्सीजन, बेड्स मुहैया कराने में जुटी हैं.

http://कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन पर पेट्रोल पंप सील, कलेक्टर ने की कार्रवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now