नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 302 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 44,269 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 44,571 रुपउ प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज उछलकर 1,731 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी के दाम में 1,533 रुपए प्रति किग्रा की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.
http://अब एक नहीं, 2 महीने में लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 1,533 रुपए गिरकर 65,319 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव घटकर 25.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक कारोबारियों और निवेशकों की नजर इस हफ्ते अमेरिकी बॉन्ड की होने वाली नीलामी पर लगी हुई है. ऐसे में भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. वहीं, आज कारोबार की शुरुआत के दौरान मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के मद्देनजर निवेशकों ने बिकवाली भी की. इससे भी सोने के दाम दबाव में आ गए.
http://खेसारी का होली गाना ‘गाल रंगेगा’ रिलीज, बना देगा आपको दीवाना










