नई दिल्ली. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 56,035 रुपए का हो गया है. एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 65,095 रुपए में बिक रही है. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 305 रुपए की गिरावट के साथ 56,035 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,340 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
https://पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली अंतरिम जमानत
इस दौरान चांदी की कीमत 805 रुपए की कमी के साथ 65,095 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 305 रुपए की कमी के साथ 56,035 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी कमी के साथ 21.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.










