नई दिल्ली. रुपए में आई मज़बूती और विदेशी बाजार में कीमतें गिरने से घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी सस्ता हो गया है. दो दिन में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 846 रुपए प्रति दस ग्राम तक कम हो गए है. वहीं, दो दिन में चांदी के दाम 1348 रुपए तक लुढ़क गए हैं. शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 80 रुपए की गिरावट के साथ 40,554 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं चांदी की कीमत भी 200 रुपए की हानि के साथ 47,695 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में कमजोरी का रुख रहा और कारोबार के दौरान इनके भाव क्रमश: 1,551 डॉलर प्रति औंस और 17.93 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के हेड (एडवाइजरी-पीसीजी) देवर्श वकील के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति बहाल होने की उम्मीद के चलते दुनियाभर के शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गए है. ऐसे में निवेशकों का रुझान सोने से हटकर स्टॉक मार्केट की ओर बढ़ गया है. इसीलिए सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. शादियों के सीजन से पहले सोने की कीमतें गिरना इंडस्ट्री के लिए बेहतर है क्योंकि सोना सस्ता होने से डिमांड बढ़ने की उम्मीद है.
http://हितग्राही के खाते से निकाली शासकीय योजना की राशि, युवक गिरफ्तार










