महासमुंद. अमानत में खयानत करते हुए एक शासकीय योजना के हितग्राही के एटीएम से राशि आहरित करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बागबाहरा पुलिस ने बताया कि बोकरामुड़ा (कला) निवासी गौर सिंह ध्रुव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री कुसुम ध्रुव की शादी 2017 में हुई थी. उन्होने श्रमिक पंजीयन कराया था. वह कम पढ़ा लिखा है इसलिए इस सारे काम के लिए उसने गांव के ही टेकलाल बरिहा का सहयोग लिया था. बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 दिसंबर 2017 को टेकलाल की सहायता लेकर ही खाता खोलवाया और 9 अगस्त 2018 को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता 366481000129669 में श्रमिक पंजीयन का रुपए आया. अगले दिन 10 अगस्त को टेकलाल ने उन्हे 10 हजार रुपए देकर यह कहते हुए एटीएम कार्ड और पासबुक को रख लिया कि इतना ही रुपए आया है बाकी आएगा तो आपको बता दूंगा.
http://कोरबा नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, राजकिशोर प्रसाद बने महापौर
करीब एक साल से टेकलाल से अपना एटीएम कार्ड और पास बुक मांग रहा था पर वह नहीं दे रहा था तब मैंने बैंक जाकर नया पास बुक बनवाया तब पता चला कि उनके खाते में 90 हजार रुपए आया था जिसे टेकलाल ने निकाल लिया है. गौर सिंह की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में अपराध धारा 420, 406, 409 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 नग बैंक पास बुक, 7 नग एटीएम कार्ड, 1 नग पेन कार्ड, 2 नग आई कार्ड, 6 पन्ना मजदूर श्रमिक संघ नियोजन प्रमाण पत्र, राज मिस्त्री मजदूर श्रमिक संघ का कोरा 14 पन्ना नियोजन प्रमाण पत्र, कार्यालय ग्राम पंचायत बोकरामुड़ाकला के नाम से 12 पन्ना कोरा लेटर पेड जब्त किया. आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अन्य चार-पांच लोगों से धोखाधड़ी की है जिसकी प्रारंभिक जांच चल रही है. इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि बिसालीराम ध्रुव की अहम भूमिका रही.
http://होटल में सेक्स रैकेट चला रही थीं एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार







