नई दिल्ली. बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ एक बार फिर खबरों में आ गई हैं. मुंबई पुलिस ने गुरूवार रात अमृता को गोरेगांव ईस्ट के होटल से गिरफ्तार कर लिया. अमृता को पुलिस रेड में मुंबई के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया. अमृता के अलावा एक और स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को भी अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने होटल में ये रेड एक टिप मिलने के बाद डाली. पुलिस ने नकली कस्टमर बनकर रैकेट चलाने वालों से संपर्क किया. पुलिस के झांसे में आते ही उन लोगों को गिरफ्तार किया गया.
http://SC ने कहा- इंटरनेट अभिव्यक्ति के अधिकार का हिसा, सरकार सभी आदेशों की सात दिन में करे समीक्षा
इस बारे में डिंडोशी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कांबले ने जानकारी दी है. जिन दोनों एक्ट्रेसेज को पकड़ा गया वो दोनों सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं. दोनों ही एक्ट्रेसेज को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 (अनैतिक तस्करी अधिनियम की रोकथाम) के तहत गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने दो एस्कॉर्ट्स को बचाया, और पता चला कि वे अमृता और ऋचा के साथ कोऑर्डिनेट कर रही थीं, जो कि होटल के आसपास के इलाकों में थीं. जब अमृता को रेड के बारे में पता चला, तो उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया.
http://4 रियर कैमरे के साथ Realme 5i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










