नई दिल्ली. Realme 5i को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन की खास बातों का जिक्र करें तो इसमें चार रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपए रखी गई है. ये कीमत सिंगल 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. ग्राहकों को ये स्मार्टफोन एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में मिलेगा. इसकी बिक्री 15 जनवरी दिन बुधवार से शुरू होगी. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीद पाएंगे. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Realme 5i के साथ जियो यूजर्स को 7,550 रुपए के बेनिफिट्स मिलेंगे. साथ ही MobiKwik के जरिए 10 प्रतिशत सुपरकैश भी ग्राहकों को मिलेगा. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड ColorOS 6.1 पर चलता है और इसमें 269ppi पिक्सल डेनसिटी और 20:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो के साथ 6.52-इंच HD+ इन-सेल डिस्प्ले दिया गया है.
http://राजस्व निरीक्षक 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
साथ ही इस डिस्प्ले पैनल में प्रोटेक्शन के लिए 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का भी सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB LPDDR4X रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मौजूद है. रियलमी 5i के रियर में 4 कैमरे दिए गए हैं. जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ इफेक्ट कैमरा मिलता है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए यहां 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है. यहां फिंगरप्रिंट सेंसर बैक में दिया गया है.
http://4 जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा नेता की पत्नी ने भी छोड़ा मैदान










