नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. कमजोर मांग के कारण देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने का भाव 102 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटकर 38,856 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, पिछले कारोबारी दिन में 24 कैरेट सोने का भाव 38,958 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी 815 रुपए टूटकर 44,949 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही, जो गुरूवार को 45,764 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी.
http://चोरियों का खुलासा : चार गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर और औजार बरामद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने में स्थिरता रही जबकि चांदी में मामूली बढ़त देखी गई सोना 1,467 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 17.15 डॉलर प्रति औंस रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरूवार शाम को बिकवाली के जोर के बाद शुक्रवार को सोना 1,467 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर चल रहा था. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख हरीश वी. के मुताबिक अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता सोने की कीमतों में इस गिरावट की प्रमुख वजह है.
http://छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 40 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति, देखिए सूची










