नई दिल्ली. एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मध्यप्रदेश के भोपाल की 57 साल की एक महिला अफसर को 45 साल के सहकर्मी से इतना प्रेम हो गया कि एक दिन वह उसके घर पहुंच गई और उसकी पत्नी से कहा कि मेरी सारी प्रॉपर्टी ले लो और अपना पति मुझे दे दो. मामला भोपाल की फैमिली कोर्ट के केस देखने वालीं काउंसलर के पास 17 अप्रैल को आया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश के सरकारी विभाग में पदस्थ एक महिला अफसर के पति की 10 साल पहले मौत हो गई. उसके बाद बहू-बेटे भी उसके साथ तिरस्कार की भावना रखने लगे. ऐसे में उनके साथ काम करने वाले 45 साल के एक सहकर्मी से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं.
http://पालिका के खिलाफ कभी भी फूट सकता है लोगों का गुस्सा, 100 रुपए वसूल रही!
लॉकडाउन में 25 मार्च से अकेले रहने के दौरान महिला को अपने प्रेमी की कमी खलने लगी तो 17 अप्रैल को प्रेमी के घर चूनाभट्टी पहुंच गईं. किचन में काम कर रही प्रेमी की पत्नी जब किचन से बाहर कमरे में आई तो हैरान रह गई. महिला अफसर ने वहीं अपने प्रेमी की पत्नी से कहा कि वह सारी प्रॉपर्टी ले ले लेकिन अपना पति उसे दे दे. यह सुनते ही घर में हंगामा मच गया और गुस्साई पत्नी ने महिला के बहू-बेटों को बुला लिया. साथ ही पुलिस को भी फोन कर दिया. उसके बाद यह मामला काउंसिलिंग के लिए सरिता राजानी के पास गया. बाद में पुलिस और परामर्शदाता के समझाने के बाद महिला अपने प्रेमी के घर से जाने को राजी हुई. इस मामले पर प्रेमी का कहना था कि वह केवल उसकी दोस्त है. अकेलेपन से घबराकर सहारा मांग रही है. वहीं इस पर पत्नी का कहना है कि 14 साल बाद पति ने उसे धोखा दिया है, वह उसे कभी माफ नहीं कर सकती. इसके बाद दोनों पक्षों को लगातार समझाया जा रहा है.
http://सूरजपुर में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, अब 7 एक्टिव केस









