नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का इनदिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कोहली को एक लड़की किस करती हुई नजर आ रही है. हालांकि, ध्यान से देखें तो इसकी सच्चाई कुछ और है. विराट इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं. दरअसल, विराट कोहली का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें लड़की कोहली के मोम के पुतले को KISS कर रही है. विराट का मोम का पुतला दिल्ली स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है.
https://‘जय संतोषी मां’ फेम एक्ट्रेस का निधन, राज कपूर के साथ डांस के बाद हुई थीं फेमस
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला फैन विराट के पुतले के पास पहुंचते ही खुद को रोक नहीं पाई और अपने प्यार का इजहार करने के लिए उन्हें चूमते हुए नजर आई. वायरल वीडियो को देखकर लोग अलग अलग कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंटरनेशनल करियर के 25 हजार रन पूरे किए. फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट विवादास्पद तरीके से आउट हुए जिसके बाद खूब हो हल्ला हुआ. कोहली ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी.
https://‘जय संतोषी मां’ फेम एक्ट्रेस का निधन, राज कपूर के साथ डांस के बाद हुई थीं फेमस











