আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नाक लंबी होने पर लड़की का शादी से इनकार, लड़के ने उठाया ऐसा कदम

Published on: January 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक लड़की ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया कि लड़के की नाक लंबी है. जिसके बाद लड़के ने अपने मंगेतर को कोर्ट में घसीट लिया. दरअसल, बेंगलुरु में 35 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रमेश की रश्मि नाम कि महिला से रिश्ता कराने वाले एक वेबसाइट के जरिए मुलाकात हुई. इंजीनियर रमेश के मुताबिक कई महीनों तक ऑनलाइन बात करने के बाद दोनों ने शादी की हामी भरी और 13 अगस्त को रश्मि बेंगलुरु आई और होटल में उनकी मुलाकात हुई. बता दें कि रश्मि अमेरिका में जॉब करती है. रमेश के अनुसार इसके बाद वो रश्मि की बहन लक्ष्मी से मिला और रिश्ते की बात तय हो गई. दोनों परिवारों की मुलाकात हुई और उसके बाद 9 सितंबर 2019 को रश्मि और रमेश की सगाई हो गई.

http://सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

रमेश के मुताबिक रश्मि ने उसके पिता से शादी के कार्यक्रम स्थल को बेंगलुरु से बदलकर तिरूमाला मंदिर करने को कहा जबकि ज्यादातर रिश्तेदार बेंगलुरु में थे. फिर भी उसके पिता इसके लिए तैयार हो गए और 30 जनवरी 2020 को शादी की तारीख तय हुई. रमेश ने बताया कि शादी की तारीख तय होने के बाद रश्मि वापस अमेरिका चली गई जबकि वो शादी की तैयारियों में जुट गया. तिरूमाला में कमरे से लेकर कैटरिंग तक की बुकिंग कर ली और एक लाख रुपए एडवांस भी दे दिया. इतना ही नहीं कपड़े और गिफ्ट पर भी चार लाख रुपए खर्च कर दिए. रमेश ने बताया कि एक दिन अचानक रश्मि के पिता ने फोन किया और रिश्ता तोड़ने की बात की. रमेश ने बताया कि रश्मि को फोन कर जब उसने इसका कारण पूछा तो वो उसका मजाक उड़ाते हुए बोलने लगी कि उसकी नाक लंबी और विकृत है जिसका उसे प्लास्टिक सर्जरी करानी चाहिए. इसके बाद रश्मि ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और उसके परिवार के किसी भी शख्स ने उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया. इसके बाद रमेश ने रश्मि और उसके परिवार के खिलाफ धोखा देने के आरोप में कोर्ट में केस कर दिया. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रश्मि और उसके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 417 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

http://इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, कहा- यह मेरे लिए भावुक पल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now