नई दिल्ली. ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक 19 वर्षीय लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली. उसके 17 वर्षीय भाई को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन का गला काट दिया. दोनों ने गला काटने के बाद लड़की के सिर के साथ सेल्फी भी ली. पुलिस ने बताया कि लड़की कॉलेज में साथ पढ़ने वाले लड़के से प्यार करती थी. दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग गए और कई महीनों तक गायब रहे. इस बीच दोनों ने शादी भी कर ली.
https://अतरंगी रे का दूसरा गाना ‘रेत जरा सी’ रिलीज, प्यार में डूबी दिखीं सारा
कुछ दिन पहले दोनों के घर के बारे में लड़की की मां और भाई को पता चला था. रविवार को दोनों लड़की से मिलने और आशीर्वाद देने उसके घर गए थे. मां और भाई ने शुरुआत में कहा कि वो सब कुछ भूल कर उसकी शादी को अपनाना चाहते हैं. पुलिस ने बताया कि रात में लड़की के भाई और मां ने मिलकर उसका गला काट दिया. दोनों ने लड़की के कटे हुए सिर के साथ सेल्फी भी ली. हत्या के बाद मां-बेटे थाने पहुंकर पुलिस के सामने गुनाह कबूल किया और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी लड़के और उसकी मां को गिरफ्तार किया है.
https://फांसी पर लटका मिला शिक्षक का शव, लिखा- किसी की गलती नहीं









