नई दिल्ली. साउथम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच खेला जा रहा है. मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड की पारी के 64वें ओवर में शुभमन गिल ने रोस टेलर का ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसकी चारो ओर खूब तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर गिल के इस कैच को फैंस ‘सुपरमैन गिल’ का कैच बता रहे हैं. दरअसल, पारी के 64वें ओवर में मोहम्मद शमी एक ऐसी गेंद डाली, टेलर इस गेंद को खेलने के लिए मजबूर हो गए. शमी की यह गेंद फंस कर आई और टेलर इसे समझ नहीं पाए.
http://Mi 11 Lite भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
उन्होने गेंद को समझे बिना शॉट को हवा में खेल दिया और शॉर्ट कवर्स पर चुस्त और मुस्तैद खड़े शुभमन गिल ने ‘सुपरमैन’ की तरह हवा में उड़कर कैच लपक लिया. गिल के इस कैच की चर्चा अब सब जगह जमकर हो रही है. शुभमन गिल के इस कैच के लिए सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ की जा रही है. लोग उनके इस कैच पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग तो गिल को उनके इस कैच के लिए सुपरमैन कह रहे हैं. बता दें कि WTC फाइनल की पहली पारी में 217 रन पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया ने इस मैच में गेंद से बेहतरीन वापसी की. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 249 रन पर ऑलआउट करके ज्यादा लीड नहीं लेने दी.
http://नवपदस्थ सचिव को नहीं दिया प्रभार, उल्टे निकाल लिया डेढ़ लाख रुपए
What a catch shubman 🔥🔥
Kiwis are on backfoot#NZvIND #ICCWTCFinal #worldtestchampionshipfinal #Shubmangill #Gill #Kohli #indvsnz #indvsnz pic.twitter.com/mx7zz9y5yf— Himanshu (@himanshu2782005) June 22, 2021











