আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसानों को तोहफा : खरीफ फसलों के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाई MSP

Published on: June 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने बुधवार को बाजार सत्र 2021-22 के लिए खरीफ की फसलों पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाने को अनुमति दे दी. केंद्र ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी तिल (452 रुपए प्रति क्विंटल) में की गई है. इसके बाद तुअर और उड़द (दोनों 300 रुपए प्रति क्विंटल) आते हैं. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों पर 50 फीसदी तक एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले सात साल से किसानों के हित में फैसले ले रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा करने के लिए हर वक्त तैयार है.

http://छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना

उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के मुकाबले 72 रुपए बढ़कर 1940 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है. उन्होंने कहा कि पिछले साल यह राशि 1868 रुपए प्रति क्विंटल थी.  कैबिनेट ने रेलवे की संचार व सिग्नल प्रणाली उन्नत करने के लिए पांच मेगाहर्ट्ज के 4जी स्पेक्ट्रम को मंजूरी दे दी. इस पर अगले पांच साल में 25 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे. रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड में संशोधन के साथ नई निवेश नीति (एनआईपी)-2012 की प्रायोज्यता के विस्तार को भी मंजूरी दे दी गई.

http://यूपी चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now