नई दिल्ली. निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. गहराइयां एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें आज के जमाने के रिश्ते की उलझनों और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं, और जिंदगी अपनी मर्जी से जीने वाले यूथ की कहानी को बखूबी दिखाया गया है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, धैर्य करवा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. साथ ही नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं. फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें इस कहानी की एक झलक साफ नजर आ रही है.
https://व्यायाम शिक्षकों ने मांगों को लेकर की संसदीय सचिव से मुलाकात
अलीशा (दीपिका पादुकोण) और टिया (अनन्या पांडे) दोनों कजिन हैं और जेन (सिद्धांत चतुर्वेदी) टिया का मंगेतर है. जबकि अलीशा और करण (धैर्य करवा) पार्टनर हैं. यूं तो ये रिश्ते साफ हैं लेकिन इन चारों के साथ आने पर जेन, अलीशा के करीब आने लगता है. इन रिश्तों में काफी गहराइयां हैं जो आपको ट्रेलर में साफ नजर आएंगी. जौस्का फ़िल्म्स के सहयोग से वायकॉम18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘गहराइयां’ 11 फरवरी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी.
https://Tata Safari Dark Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










