আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हनुमान जी के इस मंदिर में जिंदगी भर के लिए पीलिया से मिल जाता है छुटकारा

Published on: September 18, 2019
---Advertisement---

खरसिया. अश्विन बदी पंचमी 19 सितंबर से नगर के ह्रदय-स्थल पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड श्रीराम नाम सप्ताह प्रारंभ होगा. यह राम सप्ताह के आयोजन का 118 वां वर्ष होगा. राम सप्ताह को लेकर हनुमान सेवा समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, वहीं गंज बाजार परिसर में मिनी मीनाबाजार का आगमन भी हो चुका है. सप्ताह भर यहां भक्तों की अपार भीड़ इकट्ठी होती है, वहीं चौबीसों घंटे अविरल रामधुनी से पूरा नगर गुंजायमान रहता है. मान्यता है कि गंज बाजार स्थित इस हनुमान जी के दरबार में पीलिया रोग से निजात मिलती है.

http://6 करोड़ पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा ज्यादा ब्याज

ऐसा नहीं कि कोई औषधि दी जाती हो वरन् यहां के पुजारी द्वारा मात्र हनुमानजी के मंत्रों और प्रभाव से रोगी को जिंदगी भर के लिए पीलिया से छुटकारा मिल जाता है. यह विद्या है या मंत्रों का प्रभाव या फिर भगवत्कृपा, यह तो कहना मुश्किल है, परंतु पंडित हरनारायण शर्मा फिर उनके पुत्र पंडित गोविंद शर्मा और अब पंडित बिट्टू महाराज पलभर में यह करिश्मा कर देते हैं. पीलिया के निदान हेतु यह हनुमान मंदिर पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है. वहीं लोग अपनी अन्य बीमारियों से छुटकारे के लिए भी यहां झाड़ा लगवाने आते हैं.

http://अधिक दर पर शराब बेचने वालों की सेवा समाप्त, प्लेसमेंट एजेंसी पर 2 लाख जुर्माना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now