আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वित्त वर्ष 2020-21 में 7.3% गिरी GDP, अंतिम क्वार्टर में 1.6% की ग्रोथ

Published on: May 31, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर से भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है. केंद्र सरकार के ताजा आंकड़े के अनुसार वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक पूरे वित्त वर्ष यानी FY21 में GDP ग्रोथ रेट -7.3% रही. जबकि खुद केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जीडीपी में 8 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था. यानी सरकार के अनुमान से बेहतर जीडीपी के आंकड़े सामने आए हैं. वहीं इकोनॉमी के मोर्चे पर कोरोना संकट के बावजूद धीरे-धीरे स्थिति बेहतर हो रही है. चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी इसका सबूत है.

http://नवा रायपुर में बनेगा फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी : खाद्य मंत्री

हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के इकोनॉमी पर असर का सही अंदाजा तब होगा, जब आगे जून तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े आएंगे. गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में जब कोरोना की पहली लहर आई थी तो उसने अर्थव्यवस्था को भारी चोट पहुंचाई थी. देश तकनीकी रूप से मंदी के दौर में चला गया था. लगातार दो तिमाहियों अप्रैल से जून और जुलाई से सितंबर में भारत की जीडीपी ने नेगेटिव ग्रोथ दिखाई थी, यानी जीडीपी में गिरावट आई थी. जून की तिमाही में तो जीडीपी करीब 24 फीसदी के ऐतिहासिक गिरावट बिंदु तक पहुंच गई थी. बाद वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही देश की जीडीपी (GDP) -7.5 फीसदी रही थी. जबकि उसके बाद दिसंबर की तिमाही में 0.4 फीसदी की मामूली बढ़त हुई थी.

http://कोरोना से मृत व्यक्तियों के बेसहारा बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा, ‘छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना 2021’ की अधिसूचना जारी

बता दें, फरवरी में खुद केंद्र सरकार ने यह अनुमान जारी किया था कि वित्त वर्ष 2020-21 की जीडीपी में 8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. वहीं रेटिंग एजेंसी ICRA ने अनुमान लगाया था कि पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है, जो अनुमान बिल्कुल सटीक निकला है. वहीं कोरोना महामारी की दूसरी लहर से भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर प्रभावित हुई है, जिससे सरकार का खर्च बढ़ा है. बावजूद राजकोषीय घाटा सरकार द्वारा तय 9.5% से कम 9.3% पर रहा है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है.  कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त-वर्ष 2020-21 के लिए भारत का राजकोषीय घाटा 251 बिलियन डॉलर यानी 18.21 लाख करोड़ रुपए रहा है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now