আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नवा रायपुर में बनेगा फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी : खाद्य मंत्री

Published on: May 31, 2021
---Advertisement---

रायपुर. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा है कि नवा रायपुर में अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की स्थापना की जाएगी. उन्होने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में किसानों से खरीदे गए धान के सुरक्षित भण्डारण के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग 6 नए गोदामों का ई-भूमि पूजन करते हुए उपरोक्त बातें कही. लगभग 54 हजार मिट्रीक टन क्षमता वाले इन गोदामों का निर्माण जल्द शुरू होगा. ये गोदाम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में बनाए जाएंगे. इन गोदामों के निर्माण के लिए 25 करोड़ 81 लाख रुपए की स्वीकृत किए गए हैं.

http://कोरोना से मृत व्यक्तियों के बेसहारा बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा, ‘छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना 2021’ की अधिसूचना जारी

खाद्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने बताया कि खाद्यान्नों के भंडारण के लिए वेयर हाउस कार्पोरेशन नवीन तकनीक का उपयोग कर रही है. पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सूरजपुर में सेल्फ सपोर्टेड ट्रसलेस गोदाम का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में कार्पोरेशन द्वारा सर्व सुविधा युक्त फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए भूमि क्रय कर ली गई है. उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन गोदाम परिसर में कार्यालय स्टाफ एवं श्रमिकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी.

http://ट्विटर को नए आईटी नियमों का पालन करना होगा : हाईकोर्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now