আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अमीरों की लिस्ट में अब टॉप-30 से भी बाहर हुुए गौतम अडानी

Published on: February 25, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. गौतम अडानी जो 130 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ एक महीने पहले तक दुनिया के तीसरे अमीर शख्स थे, एक महीने में फिसलकर 33वें नंबर पर पहुंच गए हैं. बीते साल 2022 में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे और साल खत्म होते-होते भी वे चौथे पायदान पर काबिज थे. फिर नए साल 2023 की शुरुआत हुई. सभी को उम्मीद थी भारतीय अरबपति इस साल भी कमाई के मामले में तमाम अमीरों को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल करेंगे. लेकिन जनवरी का पहला महीना खत्म होने से पहले ही अमेरिकी से एक रिपोर्ट आई और तस्वीर बिल्कुल बदल गई. अमेरिकी रिसर्च फर्म Hindenburg की अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले 23 फरवरी 2023 को वे टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क, बर्नार्ड अर्नाल्ट और जेफ बेजोस के बाद चौथे नंबर पर मौजूद थे.

https://RRR ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड 2023 में जीते चार अवॉर्ड

उस समय उनकी नेटवर्थ लगभग 116 अरब डॉलर थी.24 फरवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट पब्लिश हुई और 25 फरवरी से Adani Group की कंपनियों के शेयरों में ऐसा भूचाल आना शुरू हुआ, जो अभी तक लगातार जारी है. समूह का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा गिर चुका है. इस बीच शेयरों की कीमत गिरने के चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ भी कम होती गई और अमीरों की लिस्ट में वे चौथे नंबर से 10 पर पहुंच गए, हिंडनबर्ग की सुनामी यहीं नहीं थमी और 15 दिन के भीतर ही अडानी Top-10 Billionaires की लिस्ट से भी बाहर निकल गए और अब Top-30 से बाहर निकलते हुए वे 33वें पायदान पर पहुंच गए हैं.

https://सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, डीआरजी के तीन जवान शहीद

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now