नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि आरआर वेंकटपुरम में स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी से खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव हुआ है. इसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इसमें अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे हैं. वहीं एनडीआरएफ के महानिदेशक के मुताबिक 800 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस जहरीली गैस के कारण फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के इलाके प्रभावित हैं. फिलहाल, पांच गांव खाली करा लिए गए. घंटों मेहनत के बाद रिसाव पर काबू पा लिया गया है. इसके साथ ही फैक्ट्री के आस-पास से 3 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है.
http://गैर घरेलू एवं औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं के डिमांड चार्जेज स्थगित
विशाखापट्टनम नगर निगम के कमिश्नर श्रीजना गुम्मल्ला ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार पीवीसी या स्टेरेने गैस का रिसाव हुआ है. रिसाव की शुरुआत सुबह करीब 2.30 बजे हुई. गैस रिसाव की चपेट में आस-पास के सैकड़ों लोग आ गए और कई लोग बेहोश हो गए. हालांकि, गैस लीकेज के असली कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. उनका कहना है कि दो घंटे के अंदर हालत को नियंत्रण में कर लिया गया. कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है. मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी लगाई गई हैं और गांवों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. पुलिस अधिकारी लोगों से घर से बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं और सुरक्षित जगह जाने को कह रहे हैं. साथ ही लोगों से प्रभावित इलाकों में न जाने की अपील भी की जा रही है.
http://‘शराबबंदी का वायदा करने वाली सरकार नहीं पीने वालों को भी शराबी बनाने पर है आमादा’
Spoke to officials of MHA and NDMA regarding the situation in Visakhapatnam, which is being monitored closely.
I pray for everyone’s safety and well-being in Visakhapatnam.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2020
#VizagGasLeak: Andhra Pradesh Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy leaves for Visakhapatnam. He will be visiting King George Hospital where the affected persons are being treated. pic.twitter.com/ViCxnxfTwT
— ANI (@ANI) May 7, 2020
Right now gas has been neutralised. One of the antidote is drinking a lot of water. Around 800 were shifted to hospital, many have been discharged. Investigation will be carried out to see how this happened: Andhra Pradesh DGP Damodar Goutam Sawang. #VizagGasLeak https://t.co/qIe0doOEmV
— ANI (@ANI) May 7, 2020









