महासमुंद. कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका पर छह चक्का ट्रक से 4 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त की है. जब्त गांजे की कीमत 84 लाख रुपए बताई गई है. गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है. सोमवार को कंट्रोल रूम में एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि रविवार को कोमाखान पुलिस एनएच 353 फारेस्ट नाका टेमरी में वाहन की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ट्रक क्रमांक यूपी 83 सीटी 1655 जो ओड़िशा से आ रहा था को रोका गया. जिसमें जलालपुर थाना करैल जिला मैनपुर उ.प्र. निवासी सुन्नी कुमार (19) और मुरैना थाना गबाना जिला अलीगढ. उ. प्र. निवासी विष्णु जादौन (23) थे.
दोनों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने ट्रक में लोहे का सामान होना बताया. इस दौरान वे जबाब देने में असहज महसूस कर रहे थे. पुलिस ने शंका होने पर जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में लोहे के पार्ट्स के साथ 4 क्विंटल 20 किलो गांजा पाया गया. जिसकी कीमत 84 लाख रुपए एवं जब्त ट्रक की कीमत 12 लाख रुपए है. पुलिस ने दो आरोपियों के पास से दो नग मोबाइल कीमत 8500, 270 रुपए नगद भी बरामद किया. संपूर्ण कार्रवाई एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू एवं अनु.वि. अधिकारी बागबाहरा कपिल चंद्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, रनसाय मिरी, कृष्णा पटेल, संतोष संवरा, बिन्टू हरबंश, जुनैद खान द्वारा की गई.
https://शिल्पा शेट्टी ने दिखाया सबसे डरावना हैलोवीन लुक, देखते ही डर जाएंगे आप







