আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, चिल्ला-चिल्लाकर बोला- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला

Published on: July 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया. फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बताया जा रहा है विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था. जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो उसने चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला. इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया. सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है.

http://शोले के ‘सूरमा भोपाली’ नहीं रहे, अभिनेता जगदीप का 81 की उम्र में निधन

उधर, विकास को पकड़वाने वाले सिक्योरिटी गार्ड गोपाल सिंह ने बताया कि मैंने शक होने पर उसे पूछताछ के लिए रोका तो वह आनाकानी करने लगा. मुझे और ज्यादा शक हुआ, तो मैंने पुलिस को बुलाया. इस पर उसने मेरे साथ झूमाझटकी की. थोड़ी देर में पुलिस आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. विकास दुबे के दो साथियों का आज यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. इस एनकाउंटर के थोड़ी देर बाद ही विकास दुबे ने उज्जैन में सरेंडर कर दिया. इंदौर के डीआईजी के मुताबिक, सरेंडर के दौरान वह चिल्लाता रहा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला, पुलिस ने मुझे पकड़ लिया है.

http://छात्रा से छेड़छाड़ का फरार आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now