नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पेशी पर आए जितेंद्र गोगी की मौके पर ही मौत हो गई. ये गैंगवॉर रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर-207 के अंदर हुई है. हालांकि पुलिस ने मौके पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को ढेर कर दिया. शूटआउट में तीन से चार लोग घायल भी हुए हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. जो दो हमलावर ढेर हुए हैं, उनमें एक राहुल है जिस पर 50 हजार का इनाम है. जबकि एक दूसरा बदमाश है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो बदमाशों को मार गिराया गया है. ये दोनों बदमाश वकील की ड्रेस पहनकर रोहिणी कोर्ट में घुसे थे. इन्होंने ही जितेंद्र गोगी को गोली मारी. बताया जा रहा है इनकी पुरानी आपसी रंजिश थी.
https://Redmi 9 Activ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था. काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था. वह हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला आदि वारदातों में शामिल रहा था. गिरफ्तारी के बाद से उसे जेल में रखा गया था. शुक्रवार को तीसरी बटालियन की पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उसे रोहिणी अदालत में पेश करने के लिए लाई थी. इसी दौरान वहां पर वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. उसे बचाने के लिए काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने भी हमलावरों पर गोली चलाई जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई.
https://‘रश्मि रॉकेट’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्या है तापसी की इस फिल्म की कहानी









