अंबिकापुर. बारात में आई दो किशोरियों को मैनपाट घुमाने के बहाने 4 युवक ले गए और वहां जबरदस्ती शराब पिलाकर नदी किनारे दुष्कर्म किया. लौटकर किशोरियों ने जब परिजनों को सारी बात बताई तो अगले दिन एफआईआर दर्ज कराई गई. पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 अन्य आरोपी फरार हैं. जानकारी के अनुसार सीतापुर क्षेत्र के एक गांव में 10 जून को बारात आई थी. इसी बारात के साथ रायगढ़ से 15-16 साल की दो किशोरियां भी अपने परिजनों के साथ पहुंची थी. वहां दुल्हन का भाई अनिल और उसके तीन अन्य साथी मुकेश तिग्गा, अखिलेश और राजेंद्र तिग्गा उसी दिन दोनों किशोरियों को मैनपाट घुमाने के लिए ले गए.
http://वैक्सीन के वेस्टेज पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, बैठक से नदारद सीईओ को नोटिस
इसके लिए राजेंद्र की बोलेरो का इस्तेमाल किया गया था. आरोप है कि लौटते समय युवकों ने दोनों किशोरियों को जबरदस्ती शराब पिलाई बाद मांग नदी के किनारे गाड़ी रोकी और उनके साथ गैंगरेप किया. साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी. बाद जब किशोरियां विवाह स्थल पहुंची तो अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इस पर अगले दिन 11 जून को परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. जांच के बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया है.
http://29 देशों में पाया गया कोरोना का नया वेरिएंट लैंब्डा







