नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) साल 2021 में अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान भेजने वाला है. इसके लिए इसरो ने देशभर से चार लोगों का चुनाव किया है जो इस मिशन के जरिए चांद पर जाएंगे. अंतरिक्ष यात्री इस महीने के तीसरे सप्ताह में विशेष प्रशिक्षण के लिए रूस रवाना होने वाले हैं इसीलिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विशेष तरह का खाना बनाया गया है. भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाने का जो मेन्यू तैयार किया गया है कि उसमें एग रोल्स, वेज रोल्स, इडली, मूंग दाल का हलवा और वेज पुलाव शामिल है.
http://फोन पर कहा- 5 मिनट में आता हूं घर, सुबह मिली लाश
जिसे मैसूर के रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला में तैयार किया गया है. अतंरिक्ष यात्रियों को खाना गर्म करने के लिए फू़ड हीटर्स भी दिए जाएंगे. इसके अलावा अंतरिक्ष यात्रियों को पीने के लिए पानी और जूस दिया जाएगा. चूंकि अतंरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है इसलिए गगनयान अभियान में जाने वालों के लिए ऐसे विशेष कंटेनर बनाए गए हैं जिनमें वह इसे लेकर जा सकें. बता दें कि अतंरिक्षयात्रियों का यह खाना स्वस्थ है और एक साल तक चल सकता है. हालांकि एक बार पैकेट खुलने के बाद उसे 24 घंटों के अंदर खाना होगा.
http://नसबंदी कराने गई महिला का डॉक्टर ने मुक्का मारकर तोड़ दिया दांत
To help astronauts drink liquids including water and juices in Space where there is no gravity, special containers have also been developed for Mission Gaganyan. https://t.co/TWCaEMjYL7 pic.twitter.com/Ar6C1vXwRA
— ANI (@ANI) January 7, 2020









