আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बैंकों से केसीसी लोन दिलाने के नाम पर ठगी, 7 गिरफ्तार

Published on: October 27, 2019
---Advertisement---

पिथौरा. पुलिस ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर बैंकों से केसीसी लोन दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से भारी संख्या में फर्जी ऋण पुस्तिका, कई बैंकों के सील, तहसीलदार और पटवारी के फर्जी सील समेत कई सामान जब्त किया है. टीआई कमला पुसाम और एसडीओपी पुपलेश पात्रे ने प्रेस कॉफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि बीते दिनों पीड़िता अंगीता यादव ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पिथौरा निवासी उत्तम मजूमदार ने अप्रैल 2018 में जमीन का पट्टा बनाने के नाम पर 20 हजार रुपए लिया था लेकिन पट्टा बनाकर नहीं दिया. पैसे मांगने पर देने से इंकार कर दिया. शिकायत के बाद टीम गठित कर मामले की जांच में कई अहम खुलासा हुए.

http://14 साल पहले अपनी मौत की भविष्यवाणी करने वाले कुंजीलाल मालवीय नहीं रहे

जांच में पाया गया कि आरोपी उत्तम मजूमदार अपने अन्य साथियों रामपुर निवासी ग्रीसम बिसी, संजय राव काटे, झलप निवासी गलय कुमार यादव, बेलडीह निवासी सुभाष चक्रधारी, अरण्ड निवासी दीनबंधु पटेल, घासीराम प्रजापति ने ग्रामीणों को बैंक से ऋण दिलाने, जमीन संबंधी खसरा नक्शा प्राप्त कर लोन संबंधी दस्तावेजों में फर्जी राजस्व निरीक्षक और बैंकों का सील तैयार कर फर्जीवाड़ा करते थे. पिछले सात साल से ये सातों आरोपी मिलकर इस फर्जीवाड़ा को अंजाम देते थे. सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471.120-B के तहत कार्रवाई की गई है.

http://शराब दुकान में ढाई करोड़ रुपए की हेराफेरी, 6 कर्मचारियों पर जुर्म दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now