আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राजस्व प्रकरणों को निराकृत न करने वाले चार पटवारी हटाए गए

Published on: September 10, 2022
---Advertisement---

कवर्धा. तहसील सहसपुर लोहारा में पदस्थ चार पटवारियों को अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब करना भारी पड़ा. उनका पंडरिया तहसील में तबादला कर दिया गया. तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब को लेकर नाराजगी जताई थी. राजस्व शिविर में कैबिनेट मंत्री ने वहां उपस्थित जन समुदाय से अपनी समस्याएं बताने कहा था. उन्होंने कार्यक्रम के बीच में माइक पहुंचवाकर अपनी-अपनी समस्याओं को सार्वजनिक तौर पर बताने कहा. लंबित राजस्व प्रकरणों के आवेदकों ने मंत्री के समक्ष अपने प्रकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण निराकृत करने में विलंब किया जा रहा है.

https://BMW X4 50 Jahre M Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इस पर मंत्री मोहम्मद अकबर जिन प्रकरणों में निराकरण नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल निराकृत करने का निर्देश दिया. मंत्री ने इस बात पर ध्यान दिया कि कुछ पटवारियों की कार्यशैली को लेकर कई लोगों ने शिकायत की थी. इन पटवारियों में हर्षवर्धन मोटघरे, हितेश शर्मा, नंदूराम राडेकर, सोमेश्वर सिंह ठाकुर के नाम शामिल है. राजस्व शिविर आयोजित होने के अगले ही दिन कलेक्टर कबीरधाम जनमेजय महोबे ने तहसील सहसपुर लोहारा के अंतर्गत पदस्थ पटवारी हर्षवर्धन मोटघरे हल्का नं. 12 सोनझरी को तहसील पंडरिया अंतर्गत हल्का नं. 01 बदना, पटवारी हितेश शर्मा हल्का नं. 15 कुरूवा को तहसील पंडरिया अंतर्गत हल्का नं. 04 पुटपुटा, पटवारी नंदूराम राडेकर हल्का नं. 14 सूरजपुरा (जं.) को तहसील पंडरिया अंतर्गत हल्का नं. 14 डालामौहा, पटवारी सोमेश्वर सिंह ठाकुर हल्का नं. 16 कल्याणपुर को तहसील पंडरिया अंतर्गत हल्का नं. 05 भेलकी में स्थानांतरित किया है.

https://वर्दी में दो महिला कॉन्स्टेबल ने बनाया वीडियो, वायरल होते ही निलंबित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now