नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. सीएम कमलनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. जानकारी के अनुसार होशंगाबाद में ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है. यह सभी खिलाड़ी भी उसी में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे. टीमों के ज्यादा होने के चलते कुछ खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था पास ही इटारसी में की गई थी.
http://ले जा रहे थे अंतिम संस्कार के लिए, जिंदा हो गया शख्स
यह सभी खिलाड़ी अपने ही वाहन से इटारसी निकले थे. इसी दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. टकराने के बाद कार पलट कर सड़क के नीचे जा गिरी. इस हादसे में चार खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई. कार में कुल सात हॉकी खिलाड़ी सवार थे. यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर रायसलपुर गांव के पास घटी. मृतकों की पहचान आशीष लाल, अनिकेत, आदर्श हलदुआ और शहनवाज के तौर पर हुई है. वहीं घायलों में साहिल चोरे, सोन इटारसी और अक्षय अवस्थी हैं जिन्हें होशंगाबाद के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
http://इस लड़की के जबरदस्त डांस ने लोगों को बनाया दीवाना, वायरल हुआ VIDEO
Madhya Pradesh: Four national level hockey players dead, three injured, in a car accident in Hoshangabad pic.twitter.com/otLiRNQzoQ
— ANI (@ANI) October 14, 2019









