रायपुर. कोरोना संक्रमित 4 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद सोमवार को एम्स रायपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया है. रायपुर एम्स ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. इनमें से दो सूरजपुर और दो कबीरधाम के हैं. उन्हे अगले 14 दिनों तक क्वॉरंटाइन में रहना होगा. राज्य में अब कोरोना के 6 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है. सभी स्थिर हालत में हैं. बता दें कि अब तक कुल 59 संक्रमित मिले हैं, इनमें से 53 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.
http://12 मई से फिर शुरू होगी रेल सेवा, यात्रा से पहले जान लें सभी नियम
आरंग विकासखण्ड के तीन गांवों में आर्वधन जल प्रदाय योजना के लिए 1.21 करोड़ रुपए मंजूर
रायपुर. नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की विशेष पहल पर रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के अंर्तगत तीन गांवों में आर्वधन जल प्रदाय योजना के लिए एक करोड़ 21 लाख 6 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है. इस आशय के आदेश इन्द्रावती भवन स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वार जारी कर दिए गए है. आरंग विकासखण्ड के ग्राम चिखली में आर्वधन जल प्रदाय योजना के लिए 34 लाख 64 हजार रुपए, रानीसागर में 37 लाख 6 हजार रुपए और डिघारी में 49 लाख 36 हजार रुपए आर्वधन जल प्रदाय योजना के लिए मंजूरी मिली है. ग्रामीणों ने जल आर्वधन योजना के लिए स्वीकृति मिलने पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और राज्य सरकार के प्रति अभार व्यक्त किया है.
http://‘प्रदेश सरकार इरादतन लापरवाही कर ईमानदारी से काम करने के बजाय समय बिता रही’
COVID 19 Update-Two patients each from Surajpur and Kabirdham have been discharged by AIIMS Raipur on Monday. They have to remain in quarantine for next 14 days. Presently, there are 06 active patients and all are in stable condition.#IndiaFightsCorona #CoronaUpdatesInIndia
— AIIMS, Raipur, CG😷 (@aiims_rpr) May 11, 2020







