আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ग्राहक तलाशते 5 लाख के हीरे के साथ चार गिरफ्तार

Published on: May 23, 2021
---Advertisement---

महासमुंद/बसना. बसना पुलिस ने करीब 5 लाख मूल्य के तीन नग हीरे और तीन नग एलेक्जेंडर की तस्करी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा क्षेत्र से होकर दो व्यक्ति बहुमूल्य अलेक्जेंडर काला हीरा व बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा लेकर मोटर साइकिल से बसना आने वाले हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल की टीम तथा बसना पुलिस की टीम को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया. जिस पर संयुक्त टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर सोहन साहनी ज्वेलर्स दुकान बसना के पास पहुंचे जहां 4 संदिग्ध व्यक्ति दिखे. जिन्हें पूछताछ के लिए रोकने पर वे पुलिस देखकर भागने लगे जिन्हे मौके पर घेराबंदी करके पकड़ा गया.

http://अब SDM का युवक को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल, उठक-बैठक भी करवाई

जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम दयानिधि दास (70) साकिन कपसाखुटा थाना बसना, हितेश उर्फ भुनेश्वर भोई (47) साकिन कुटका थाना जगदलपुर जिला बरगढ़, शंकर मेहेर (37) साकिन सल्डीही थाना सरायपाली, अंजुमन ताण्डी (30) साकिन विरेन्द्र नगर सांकरा का रहने वाला बताए. पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देते रहे. कड़ाई से पूछताछ करने एवं दयानिधि दास के पास रखे काले छोटा बैग (हैण्ड बैग) की तलाशी पर बैग के अंदर झिल्ली में रखे छोटे-बड़े टुकडे तीन नग बहुमूल्य अलेक्जेंडर काला हीरा एवं छोटे-बड़े टुकड़े तीन नग बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसे कीमती करीब 5 लाख रुपए मिले. उक्त खनिज रत्न के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताए तथा दीगर राज्य ओड़िशा जगदलपुर क्षेत्रों से बहुमूल्य अलेक्जेंडर काला हीरा व बहुमूल्य रत्न हीरा को लाकर महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में ग्राहक की तलाश में आना बताए.

http://संभावित तीसरी लहर की तैयारियां, बच्चों के लिए 5 बेड

पूर्व में इस प्रकार हीरे की तस्करी करना भी उन्होंने स्वीकार किया. महासमुंद जिले में लगातार हीरा व अन्य बहुमूल्य रत्न की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. बहुमूल्य अलेक्जेंडर काला हीरा पहली बार जिले की पुलिस द्वारा जब्त कर कार्रवाई की गई है. आरोपियों के विरूद्ध थाना बसना में धारा 102 जाफौ के तहत् कार्रवाई की गई है. सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेखराम ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, ASI दुलार सिंह यादव, आरक्षक पीयूष शर्मा, शुभम पाण्डेय, रवि यादव, संदीप भोई, देव कोसरिया, ललित यादव, हेमन्त नायक, त्रिनाथ प्रधान, योगेन्द्र दुबे, युगल पटेल के द्वारा की गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now