रजिंदर खनूजा
पिथौरा. कोविड संकमण की कम होती रफ्तार के बीच अब स्थानीय प्रशासन ने कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियां प्रारंभ कर दी है. स्थानीय कोविड केयर सेंटर में अब पांच बेड बच्चों की जरूरत के अनुसार बनाए जा रहे हैं. कोविड की तीसरी सम्भावित लहर में छोटे बच्चों के प्रभावित होने की खबरों ने पालकों एवं प्रशासनिक हलकों में हलचल होने लगी है. जिसके लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है. इसके लिए लहरौद स्थित कोविड केयर सेंटर में अब तक की सफलता को देखते हुए उसके लिए और भी संसाधन जुटाए जा रहे हैं. उक्त सेंटर में अब पांच बेड पर बच्चों के उपचार के अनुसार तैयारियां की जा रही है.
दूसरी लहर में 147 भर्ती, 22 मौतें
कोविड की दूसरी घातक लहर ने लगातार दो माह तक कोहराम मचाया है. इस बीच आनन-फानन में जन सहयोग से पिथौरा सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के अधीन एक कोविड केयर सेंटर भी खोला गया. इस कोविड सेंटर में 10 ऑक्सीज़न बेड सहित कुल 100 बेड तैयार किए गए. स्थानीय खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ टी अग्रवाल के अनुसार अब तक उक्त सेंटर में कुल 147 मरीज भर्ती किए गए. इनमें 92 मरीज पूर्ण स्वस्थ होकर अपने घरों को वापस चले गए. 30 मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल या मरीज के परिजनों के अनुसार अन्य अस्पतालों में भेजे गए. इसके अलावा यहां मौत का आंकड़ा 21 बताया गया. अधिकांश मौत मात्र इसलिए हुई कि मरीज को उनके परिजनों ने अत्यंत गम्भीर हालत में भर्ती कराया था.
http://WHO की प्रमुख वैज्ञानिक का दावा- बच्चों के लिए गेमचेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन
अपनी सफलता खुद ही बयान कर रहा कोविड सेंटर
स्थानीय कोविड सेंटर अपनी सफलता खुद ही बयान कर रहा है. 100 बेड के इस सेंटर में अब मात्र 3 मरीज ही भर्ती हैं. सभी ऑक्सीजन पर हैं. ये भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे. बहरहाल, स्थानीय प्रशासन की सक्रियता से जल्दीबाजी में बनने के बाद भी कोविड केयर सेंटर अपनी गति से चल रहा है. स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि नगर एवं क्षेत्र के सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों ने भरपूर सहयोग देकर कोविड सेंटर में सभी सुविधाएं पूरी करने में अपना योगदान दिया. अब सम्भावित तीसरी लहर के लिए भी प्रशासन अपनी तैयारी युद्धस्तर पर कर रहा है. प्रशासन का प्रयास होगा कि इस सेंटर में भर्ती मरीजो को उच्च स्तरीय उपचार मिले.
छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस नोटिफिएबल डिजीज घोषित https://t.co/RTyvPowss3
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 23, 2021







