महासमुंद. सिंघोड़ा और महासमुंद पुलिस ने मंगलवार रात 2.28 क्विंटल गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों को बताया कि कोतवाली प्रभारी शेरसिंग बंदे ने पंकज सुपर मार्केट के सामने डस्टर कार क्रमांक सीजी 07 एएम 9299 को रोका. वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम पता ग्राम घोंट थाना आरंग हाल मुकाम चंगोराभाठा बिजली ऑफिस के पीछे थाना डीडी नगर रायपुर पुकेश्वर देवांगन (32) बताया. उक्त वाहन की तलाशी के दौरान डिक्की से 18 पैकेटों में कुल 17.500 किलो गांजा कीमती 1 लाख 5 हजार रुपए, एक सफेद डस्टर कीमत सात लाख रुपए, एक नग मोबाइल कीमत 10 हजार रुपए कुल जुमला 8.15 लाख रुपए जब्त किया.
http://फीमेल वर्जन में ऐसे नजर आए सचिन-सहवाग, हरभजन ने शेयर किया फोटो
इसी प्रकार थाना सिंघोड़ा प्रभारी चंद्रकांत साहू ने मंगलवार रात गनियारीपाली में वाहनों की चेकिंग के दौरान रात लगभग दो बजे आयचर वाहन क्रमांक एमपी 30 जीबी 0342 को रोका. उक्त वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने भरमपुर थाना सदर जिला गूंजाम ओड़िशा निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा (40), मकसी नाई आबादी गली नंबर एक थाना साजापुर मध्यप्रदेश विकास मीणा (24) एवं दुर्गा कॉलोनी अंगपाथ मार्ग चीमनगंज जिला उज्जैन (मध्यप्रदेश) निवासी प्रमोद शर्मा (42) बताया. पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो वाहन में पशु आहार पैकेट दिखा. पैकेट हटाया तो सात बोरी में गांजा मिला. कुल सात बोरियों से लगभग 2.10 क्विंटल गांजा जब्ती के साथ आयचर वाहन, पांच नग मोबाइल, नगदी 51 सौ रुपए कुल कीमत 26 लाख रुपए की जब्ती बनाई. उक्त आरोपियों के खिलाफ भी धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15968 नए मामले, 465 की मौत







