महासमुंद. एमपी की शराब छत्तीसगढ़ खपाने ला रहे चार शराब तस्करों को बागबाहरा पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने तस्करों से कुल 50 पेटी शराब बरामद की है जिसकी कीमत 2 लाख 62 हजार 5 सौ रुपए बताई जा रही है. बागबाहरा पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर एक सफेद पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 यूइ 0117 से 30 पेटी और स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 13 एफ 1930 से 20 पेटी एमपी ब्रांड की गोवा शराब बरामद की गई. पूछताछ में पिकअप वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम रितेश प्रधान पिता कांतिलाल प्रधान (22) बेहराइबरी थाना झारबंद जिला बरगढ़ (ओड़िशा), जगन्नाथ पिता गोपाल यादव (22) थाना पदमपुर जिला बरगढ़ (ओड़िशा) का होना बताया.
http://भ्रष्टाचार पर सरकार का बड़ा एक्शन, 7 पीपीएस अफसरों को किया जबरन रिटायर
स्वीफ्ट कार के चालक ने अपना नाम अरविन्द डालमिया पिता ओमप्रकाश डालमिया (44) कबीर चौक ओड़िशा रोड रायगढ़ा व दूसरे ने अपना नाम अंकित कश्यप पिता शैलेन्द्र कश्यप (30) निवासी कोतरा रोड रायगढ़ा बताया है. पुलिस ने आरोपियों से दो नग मोबाइल और नगदी रकम के साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है. आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छत्तीसगढ़ में खपाने के उद्देश्य से वे इतनी मात्रा में एमपी से शराब लेकर यहां आ रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया गया है.
http://‘तेरी याद हमसफर…’ गातीं ऐश्वर्या का थ्रोबैक वीडियो वायरल, लोग बोले- इनके आगे सब फेल







