আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘तेरी याद हमसफर…’ गातीं ऐश्वर्या का थ्रोबैक वीडियो वायरल, लोग बोले- इनके आगे सब फेल

Published on: November 7, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती, लेकिन उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऐश्वर्या गाना गाती नजर आ रही हैं. उनकी सुरीली आवाज सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन के पुराने वीडियो को सिंगिंग सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में ऐश्वर्या सुपरहिट सॉन्ग ‘तेरी याद हमसफर सुबह शाम’ गाते नजर आ रही हैं.

http://योजनाओं में धीमी प्रगति और अनियमितता, तीन सीएमओ निलंबित

वहीं वीडियो में ऐश्वर्या के साथ चंद्रचूड़ सिंह भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि गाना ‘तेरी याद हमसफर सुबह शाम’ ऐश्वर्या की फिल्म ‘और प्यार हो गया’ का है. ऐश्वर्या ने इस ही फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म 1997 को रिलीज हुई थी और फिल्म में ऐश्वर्या के साथ बॉबी देओल मुख्य किरदार में थे. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. वहीं फिल्म के गाने भी हिट साबित हुए थे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. ऐश्वर्या के फैंस उनके सिंगिंग टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘सब फेल हैं इनके आगे.’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या में अब कॉन्फिडेंस बढ़ गया है.’

http://शिमला मिर्च खाने के हैं नायाब फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

https://www.instagram.com/p/B4gwjcaBHvO/?utm_source=ig_web_copy_link

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now