আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार एक्सीडेंट में मौत, मंकीगेट से लेकर शराब की लत तक कई विवादों में आया नाम

Published on: May 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. वे 46 साल के थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक साइमंड्स का उनके गृह राज्य क्वींसलैंड के टाउन्सविले के पास एक्सीडेंट हुआ है. पुलिस ने उनके मौत की पुष्टि भी की है. विश्व क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर रहे साइमंड्स अपने परफॉर्मेंस के साथ-साथ विवादों की वजह से भी चर्चा रहे. उनके और हरभजन सिंह के बीच हुआ मंकीगेट विवाद काफी चर्चा में रहा. इसके साथ-साथ साइमंड्स शराब की लत की वजह से भी चर्चा में रहे. टीम इंडिया साल 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी. इस दौरे पर सिडनी में एक टेस्ट मैच खेला गया. इस मुकाबले के आखिरी दिन साइमंड्स और हरभजन के बीच बहस हो गई. साइमंड्स ने आरोप लगाया कि भज्जी ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की है.

https://डीजे बंद होने पर बारातियों ने किया जमकर बवाल, बगैर दुल्हन के लौटी बारात

उन्हें मंकी कहा है. इस वजह से इस विवाद का नाम मंकीगेट पड़ गया. यह मामला काफी आगे तक गया. ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस मामले की शिकायत अंपायर स्टीव बकनर और और मार्क बेन्सन से की. यही नहीं, यह मसला सिडनी कोर्ट तक भी पहुंचा. हालांकि इस विवाद को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया गया, क्योंकि इस बात का कोई सबूत नहीं था कि भज्जी ने किसी तरह की टिप्पणी की है. साइमंड्स ने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ 7 मई 2009 को खेला था. यह टी20 मुकाबला दुबई में खेला गया था. साइमंड्स अपनी शराब की लत की वजह से चर्चा में रहे. मीडिया आई खबरों की मानें तो शराब की लत की वजह से ही उन्हें टी20 से बाहर कर दिया गया था. आरोप था कि साइमंड्स ने शराब पीने से संबंधित नियम तोड़े हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now