नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सुप्रियो ने भाजपा छोड़ दी थी. उन्होंने राजनीति से संन्यास की भी घोषणा की थी. उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान सांसद डेरेक ओ’ब्रायन भी मौजूद थे. अभिषेक बनर्जी ने बाबुल सुप्रियो का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी और मजबूत हो जाएगी.
https://मौनी रॉय का गाना ‘डिस्को बलमा’ रिलीज, जबरदस्त ठुमके लगाती आईं नजर
तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रीयो आज राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन की मौजूदगी तृणमूल परिवार में शामिल हो गए. टीएमसी के कुणाल घोष ने बाबुल सुप्रियो के टीएमसी में शामिल होने पर कहा- भाजपा के कई नेता टीएमसी नेतृत्व के संपर्क में हैं. वे भाजपा से संतुष्ट नहीं हैं. एक (बाबुल सुप्रियो) आज शामिल हुए, दूसरा कल शामिल होना चाहता है. यह प्रक्रिया चलती रहेगी. रुकिए और देखते रहिए.
https://पैन-आधार लिंक करने की समय-सीमा 6 माह बढ़ी
Today, in the presence of National General Secretary @abhishekaitc and RS MP @derekobrienmp, former Union Minister and sitting MP @SuPriyoBabul joined the Trinamool family.
We take this opportunity to extend a very warm welcome to him! pic.twitter.com/6OEeEz5OGj
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) September 18, 2021









