আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली अंतिम सांस

Published on: February 5, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में 79 साल की उम्र में निधन हो गया. पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से उनके निधन की जानकारी दी है. पूर्व सैन्य शासक का दुबई के एक अमेरिकी अस्पताल में बीमारी का इलाज चल रहा था. बता दें कि परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था. उन्हें 19 अप्रैल 1961 को पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से कमीशन मिला था. परवेज मुशर्रफ को 1998 में जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार संभाला था.

https://महासमुंद कलेक्टर को निलंबित करने सीएस को पूर्व विधायक का ज्ञापन

1999 में सफल सैन्य तख्तापलट के बाद परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे. उन्होंने 1998 से 2001 तक पाकिस्तान की स्टाफ कमेटी (CJCSC) के 10वें अध्यक्ष और 1998 से 2007 तक 7वें शीर्ष जनरल के रूप में कार्य किया था. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बीमारी की शिकायत के कारण उन्हें कुछ हफ्ते के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परवेज मुशर्रफ 2016 से दुबई में रह रहे थे और पिछले आठ साल से यूएई में इलाज करा रहे थे. स्थानीय मीडिया ने बताया कि इससे पहले मुशर्रफ ने बाकी का जीवन पाकिस्तान में बिताने की इच्छा व्यक्त की थी.

https://छट्ठी में जा रहे दंपत्ति और 10 माह के बच्चे समेत 4 की हादसे में मौत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now