दिल्ली. ड्यूटी पर तैनात कॉन्सटेबल को गालियां देने और थप्पड़ मारने पर राजस्थान की पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 2 दिसंबर को भरतपुर के अखड्ड तिराहे की है. गजराज सिंह (46) आरएसी की 6वीं बटालियन में तैनात हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 दिसंबर को वह अखड्ड तिराहे पर तैनात थे. उनकी ड्यूटी शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक थी. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की नाकाबंदी की गई थी. हर गाड़ी की जांच की जा रही थी. इस बीच शाम करीब पौने सात बजे पूर्व मंत्री की गाड़ी आई और बीच सड़क खड़ी हो गई. लगातार बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए उन्होंने पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा की कार को आगे निकलने का इशारा किया.
https://मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 2 की मौके पर ही मौत; 22 घायल
बाद गाड़ी उनके पास आकर रुकी और फिर पूर्व मंत्री गालियां देने लगी. उन्होंने शराब पी रखी थी. कुछ देर बाद वह गालियां देते हुए कार से उतरीं और कॉन्सटेबल को थप्पड़ मार दिया. गजराज ने पुलिस में लिखी शिकायत में बताया है कि पूर्व मंत्री दीपा के साथ दो अन्य व्यक्ति भी थी. उन्होंने भी पूर्व मंत्री की देखा-देखी में कार में से गालियां देनी शुरू कर दीं. यह तमाशा कुछ देर चलता रहा और फिर वह लोग चले गए. बाद कॉन्सटेबल ने इसकी जानकारी उनके इंचार्ज को दी. उन्होंने भी वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में बता दिया. बाद उसी दिन कुछ समय बाद दीपा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. गजराज ने अपनी शिकायत में यह भी लिखा है कि पूर्व मंत्री ने उसकी वर्दी से भी छेड़छाड़ की.
https://जुड़वा बहनों से एक साथ शादी कर फंसा युवक, पुलिस ने दर्ज किया केस









