আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व जनपद सदस्य गिरफ्तार, घर से लाखों की सागौन जब्त होने के बाद था फरार

Published on: July 15, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. क्षेत्र के सबसे बड़े सागौन तस्कर बिहारीलाल पटेल को वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर रिमांड में जिला जेल महासमुंद भेज दिया है. ज्ञात हो कि आरोपी अपने ग्राम के नजदीक जम्हर सागौन जंगल से लगातार हरे-भरे पेड़ काटकर तस्करी कर रहा था. वन विभाग के अनुसार विगत 24 अप्रैल को विभाग ने ग्राम जमहर के बिहारीलाल पटेल के यहां दबिश देकर सागौन के 18 लट्ठा सहित कुल ढाई लाख मूल्य की ढाई मीटर से अधिक की लकड़ियां जब्त की थी. कार्रवाई के दौरान आरोपी घर से फरार हो गया था. जिसकी लगातार तलाश वन अधिकारी कर रहे थे. कल सुबह मुखबिर की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एस कश्यप ने रेंजर एसआर निराला के निर्देश एवं वन मण्डलाधिकारी पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में स्थानीय पुलिस के सहयोग से बिहारी के घर दबिश देकर उसे भागने के पहले ही धर दबोचा.

http://शासकीय कार्य में उदासीनता और लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

वन विभाग ने बताया कि इसके पूर्व भी आरोपी के घर से भारी मात्रा में सागौन जब्त होती रही है. पर अपनी पहुंच के कारण हमेशा बचता रहा है पर इस बार वन विभाग ने बिहारी को पकड़कर उस पर कठोर कार्रवाई करते हुए उसे जेल के सींखचों के पीछे पहुंचा दिया. ज्ञात हो कि बिहारी पटेल स्वयं पूर्व में स्थानीय जनपद में सदस्य निर्वाचित होता रहा है. वर्तमान में भी आरोपी की पत्नी जनपद सदस्य हैं. पूरी कार्रवाई में डीएफओ पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में एसडीओ यूआर बसंत, रेंजर एसआर निराला के निर्देश पर डिप्टी रेंजर सत्येंद्र कश्यप, वन रक्षक वीरेंद्र बंजारे, सीताराम ध्रुव एवं लेखराम ध्रुव का विशेष योगदान रहा.

http://भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, 2 भारतीय खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now