আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन की संदिग्ध हालातों में मौत, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

Published on: January 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है. बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या खुद डॉक्टर थीं और उनकी उम्र सिर्फ 30 साल थी. शुक्रवार को उनकी डेडबॉडी बेंगलुरु स्थित फ्लैट में लटकी मिली. फिलहाल येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या के शव को ऑटोप्सी के लिए बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लेकर जाया गया है. सौंदर्या शादीशुदा हैं, वह चार महीने के बच्चे की मां भी थीं. सूत्रों के मुताबिक, उनमें गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन के साइन मिले थे. घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब घर के नौकर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया.

https://कांजी हाउस में अवैध कब्जा, जेसीबी से जमींदोज किया गया

अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने सौंदर्या के पति डॉक्टर नीरज को फोन किया गया. बाद जब नीरज ने दरवाजा खोला तो देखा कि सौंदर्या बेडरूम में पंखे से लटकी हुई है. बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बता दें कि सौंदर्या, बीएस येदियुरप्पा की बड़ी बेटी पद्मावती की बेटी हैं और आशंका जताई जा रही है कि सौंदर्या ने खुदकुशी की है. सौंदर्या की शादी साल 2019 में डॉक्टर नीरज से हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

https://धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्वेता तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now