रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत जोगी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उन्हे शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आज वे कोमा में चले गए हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. श्रीनारायणा अस्पताल में सुपर स्पेशलिस्ट 8 डॉक्टरों की टीम जोगी के उपचार में लगी है. फिलहाल, उनकी हार्ट बीट सामान्य है. ब्लड प्रेशर भी दवाओं से नियंत्रित किया गया है. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को चिंताजनक बताते हुए रविवार सुबह मेडिकल बुलेटिन जारी किया है.
http://108MP कैमरे वाला Mi 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
डॉक्टरों का कहना है कि 48 घंटे काफी अहम हैं. अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि रेस्पिरेटरी अरेस्ट होने के बाद कुछ देर तक उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं गई, इस वजह से दिमाग को संभावित नुकसान पहुंचा है. अभी की स्थिति में जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मष्तिष्क) की गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर हैं. सरल शब्दों में कहा जाए तो वे कोमा में हैं. साथ ही उन्हें वेंटीलेटर के जरिए सांस दी जा रही है.







