আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, नारायणा अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published on: May 29, 2020
---Advertisement---

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री व जेसीसी-जे सुप्रीमो अजीत जोगी का आज शुक्रवार को निधन हो गया. वे 74 साल के थे. श्री जोगी को हार्ट अटैक आने के बाद श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 19 दिन तक चले इलाज के बाद आज 3:30 बजे फिर कार्डियक अरेस्ट आने से उनका निधन हो गया. बेटे अमित जोगी ने ट्वीट कर पिता अजीत के निधन की जानकारी दी. दरअसल, श्री जोगी 9 मई से कोमा में थे. गंगा इमली का बीज गले में अटकने की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नए मरीज मिले, अब 321 एक्टिव केस

इमली का बीज उनके गले में फंस गया था. अजीत जोगी शुरु से अस्पताल में कोमा में थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. बता दें कि श्री जोगी 2000-2003 के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे. श्री जोगी काफी लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे, उसके बाद 2016 में पार्टी छोड़कर उन्होंने 2018 में अपनी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी-जे) नाम से अलग पार्टी बना ली. उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है कि- छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है. हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे.

http://चालक को झपकी आने से मजदूरों से भरी बस पलटी, कई चोटिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now