रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं. इनमें 2 बिलासपुर, 1 महासमुंद, 1 जगदलपुर, 1 दुर्ग जिले से हैं. जबकि कल रात मुंगेली जिले से 1 कोरोना मरीज़ की पहचान की गई थी. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 321 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 404 हो गई है. इनमें 83 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.
http://चालक को झपकी आने से मजदूरों से भरी बस पलटी, कई चोटिल
सोनार समाज ने कोरोना वारियर्स के योगदान को सराहा और किया सम्मान
महासमुंद. कोरोना संक्रमण को रोकने जहां पूरा देश घरों में कैद है, वहीं स्वास्थ्य, सफाई और पुलिस कर्मी बतौर कोरोना वारियर्स अपनी भूमिका निभा रहे हैं. आम लोगों की रक्षा और देश में कोरोना की रोकथाम के लिए इनके द्वारा दिया जा रहा योगदान निश्चय ही सराहनीय है. इसी तारतम्य में बुधवार और गुरुवार को छत्तीसगढ़िय़ा सोनार (सोनी) समाज की प्रदेश ईकाई द्वारा स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी और सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया. साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों ने कोरोना वारियर्स के तौर पर इनकी भूमिका की सराहना की. इस अवसर पर समाज की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी, प्रदेश मुख्य सचिव जीवन सोनी, घनश्याम सोनी, चिरंजीव सोनी, अध्यक्ष महिला मंडल श्रीमती सरला सोनी, कन्हैया सोनी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रत्नेश सोनी के द्वारा पुलिस, स्वास्थ्य व सफाई कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 7466 नए केस, 175 की मौत
नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का किया अवलोकन
महासमुंद. जिले के नए कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने गुरूवार को जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं और विभागों के कक्षों में पहुंचकर वहां का अवलोकन किया तथा वहां पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यो की जानकारी ली. उन्होने जिला कार्यालय स्थित खाद्य विभाग, निर्वाचन शाखा, आबकारी, खनिज, कोषालय, भू-अभिलेख, एनआईसी, रिकार्ड रूम, हमर गोहार, चिप्स, राहत शाखा, अंत्यावसायी, लोक सेवा केन्द्र, स्थापना शाखा सहित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का अवलोकन किया. इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर आलोक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी श्री गोयल इसके पूर्व बलौदाबाजार-भाटापारा में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं.
आज 5 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई ,जिला बिलासपुर से 2 व जगदलपुर,महासमुंद व दुर्ग से 1-1,कल रात्रि मुंगेली जिले से 1 कोरोना मरीज़ की पहचान की गई थी।राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 321हो गई। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 29, 2020







