मुंगेली. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के काफिले को लाने जा रही फॉलो कार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चे को टक्कर मारने के बाद चालक रुका नहीं बल्कि तेजी गति में वहां से फरार हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया. इस हादसे में घायल चिरहुला गांव के रहने वाले 14 साल के शास्वत सिंह की हालत देख डॉक्टरों से उसे बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया. शास्वत का बायां पैर टूट चुका है. जानकारी के मुताबिक डॉ रमन रविवार को मुंगेली में आयोजित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक फिलहाल चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
http://सीएम भूपेश को गौरा-गौरी पूजा में सोंटा मारने वाले भरोसा राम का निधन
खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ को शिवाक्ष ने दिलाया पहला गोल्ड मैडल, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने दी बधाई
रायपुर. असम में आयोजित खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ का खाता गोल्ड मैडल के साथ खुला है. शिवाक्ष साहू ने U-21 कटेगरी में 400 मीटर मिडले रेस में पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं उनके छोटे भाई रुद्राक्ष साहू ने कांस्य पदक हासिल की है. इस पर साहू यूथ विंग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के संयोजक सुरजीत साहू एवं रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के संयोजक प्यारेलाल साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. संदीप ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दोनों साहू बंधु ऐसे ही खेलते रहे और अपनी प्रतिभा से अपने माता-पिता, समाज, छत्तीसगढ़ एवं देश का नाम रोशन करते रहें.
http://साईं जन्मभूमि को लेकर विवाद बढ़ा, शिरडी बंद, मंदिर खुला रहेगा







