আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

साईं जन्मभूमि को लेकर विवाद बढ़ा, शिरडी बंद, मंदिर खुला रहेगा

Published on: January 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साईं जन्मभूमि को लेकर दिए बयान के बाद विवाद गहराता जा रहा है. आज से शिरडी शहर में बंद बुलाया गया है. हालांकि बाबा के भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुले हुए हैं. शहर बंद होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, दुकाने बंद हैं. इन सबके बीच बाबा के दर्शन के लिए भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. मंदिर के बाहर भक्तों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. विवाद बढ़ता देख राज्य के मुख्यमंत्री ने बातचीत की इच्छा जताई है.

http://नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बोले- रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोगों को नहीं होगी अनावश्यक परेशानी

बता दें कि शिरडी के साई बाबा को लेकर विवाद उस समय पैदा हुआ जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परभणी जिले के पाथरी में साई बाबा जन्मस्थान पर सुविधाओं का विकास करने के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि आबंटित करने की घोषणा की थी. कुछ श्रद्धालु पाथरी को साई बाबा का जन्मस्थान मानते हैं जबकि शिरडी के लोगों का दावा है कि उनका जन्मस्थान अज्ञात है. शिरडी स्थित श्री साईबाबा संस्थान न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुगलीकर ने बताया कि बंद के बावजूद मंदिर खुला रहेगा. मुगलीकर ने कहा, ‘मुख्यमंत्री को साई बाबा का जन्मस्थान पाथरी होने संबंधी दिए बयान को वापस लेना चाहिए. देश के कई साई मंदिरों है जिसमें से एक पाथरी भी है. साई भक्त इससे आहत हुए हैं, ऐसे में विवाद को खत्म किया जाना चाहिए.’

http://भूपेश सरकार हिंदुस्तान की सबसे झूठी सरकार : डॉ. रमन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now