नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक पर ‘लव फिल्म्स’ के बैनर तले काम चल रहा है. निर्देशक लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा स्थापित प्रोडक्शन हाउस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर इसका ऐलान किया है. प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि हम यह घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं कि लव फिल्म्स के जरिए दादा सौरव गांगुली की बायोपिक बनाई जएगी. निर्माताओं ने कहा कि यह जिम्मेदारी मिलने से हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि एक शानदार फिल्म बनेगी. गांगुली, जिन्हें दादा कहा जाता है, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं.
https://सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए नया भाव
वर्तमान में गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सदर के ओहदे पर काम कर रहे हैं. गांगुली ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनके जीवन पर एक बायोपिक फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है. दिग्गज क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा है, आइए इस गेंद के साथ चलते हैं. उन्होंने लिखा कि क्रिकेट ही मेरी जिंदगी में सब कुछ रहा है, इसने मुझे आत्मविश्वास के साथ सिर ऊंचा करके आगे बढ़ने की सलाहियत दी है. मैं यह जानकारी साझा करते हुए बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं कि लव फिल्म्स द्वारा मेरी जीवन यात्रा पर एक फिल्म बनाई जाएगी.
https://‘अंतिम’ का पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज, वरुण-सलमान-आयुष डांस करते आए नजर











